Breaking News

आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण:दूसरा आरोपी संजय सिंह गिरफ्तार,पांच दिन पुलिस कस्टडी में रहेगा समर सिंह

वाराणसी। भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण का दूसरा आरोपी संजय सिंह को सारनाथ थाना पुलिस ने बुधवार को गोइठहां अंदर पास के गिरफ्तार किया। आत्महत्या प्रकरण में समर सिंह के साथ संजय सिंह भी नामजद था और घटना के दिन से फरार था। बीते दिनो गाजियाबाद से समर सिंह को पुलिस ने दबोचा था और अब संजय सिंह भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

दूसरी तरफ अपर सिविल जज जूनियर डिविजन / फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम तान्या गुप्ता की अदालत ने आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण का आरोपी सिंगर समरजीत सिंह उर्फ समर सिंह को पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर देने का आदेश दिया है। रिमांड की अवधि 13 अप्रैल की सुबह दस बजे से शुरू होगी और 17 अप्रैल की शाम पांच बजे तक रहेगी।

पुलिस समर सिंह से आकांक्षा के साथ हुए फिल्म एग्रीमेंट, पैसे की लेनदेन समेत अन्य जानकारियों जुटायेगी। ताकि इस प्रकरण की सच्चाई और आत्महत्या के पीछे की असल वजह सामने आये। रिमांड के दौरान अगर आरोपी अपना अधिवक्ता रखना चाहेगा तो अधिवक्ता और आरोपी एक निश्चित दूरी का पालन करते रहेंगे।

पुलिस की कस्टडी रिमांड अर्जी में कहा गया की आरोपी ने अपने बयान मोबाइल लखनऊ स्थित अपने आफिस में कहीं छिपाकर रखने की बात कही है, साथ ही आकांक्षा दूबे के साथ पैसों के लेन-देन व फिल्म एग्रीमेंट से सम्बंधित दस्तावेज गोरेगांव मुंबई स्थित आफिस में ऐसी जगह छुपा कर रखा है, जिसे सिर्फ वही बरामद करा सकता है।

सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता अशोक सिंह प्रिंस और विकास यादव ने दलील पेश की। पुलिस के थ्योरी को नकारा। अभियोजन की ओर से एपीओ वन्दना पाठक, उत्तम त्रिपाठी व विजय पाण्डेय रिमांड मंजूर करने की गुहार लगाई। कोर्ट ने दोनो पक्ष के सुनने के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा के परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग,अक्षरा सिंह मृतका के घर पहुंची

खुदकुशी: अभिनेत्री आकांक्षा से संपर्क में रहने वालों से भी पुलिस करेगी पूछताछ

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button