Breaking News

जेबीएस ने बजरंगियों का किया सम्मान,वृहद भण्डारे के साथ बजरंगी ध्वज का किया विसर्जन

दुद्धी,सोनभद्र : तहसील मुख्यालय के प्राचीन महावीर मंदिर पर जय बजरंग अखाड़ा समिति (केंद्रीय) ने मंगलवार की शाम अखाड़ा के बजरंगी ध्वज का विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया और बजरंगियों का सम्मान किया। रामनवमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताने के साथ उन्हें अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में लोगों ने देर रात तक महा प्रसाद ग्रहण करते रहे|

केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,मुख्य संरक्षक रामलोचन तिवारी ने समारोह को सफल बनाने एवं चार चाँद लगाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया| इस दौरान रामनवमी के शोभायात्रा में विशेष योगदान देने वाले धार्मिक व सामाजिक संगठन के लोग सैकड़ों लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

अखाड़े के संरक्षक ने केंद्रीय अखाड़े से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कमेटी की ओर से अपनी बात रखी। अन्य वक्ताओं ने हिन्दू आस्था के इस पर्व में केंद्रीय अखाड़े की भूमिका को काफी अहम बताया| | इसके पश्चात समिति के कार्यकर्ताओं ने महाप्रसाद का वितरण शुरू किया| जो आधीरात तक चला। इस मौके पर महामंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने संरक्षक अध्यक्ष समेत सभी अतिथियों का आभार जताया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button