आधा दर्जन होटलों में हुआ अभ्यास, फायर चीफ ने सुरक्षा की दी जानकारी
जी-20 के बाबत फायरकर्मियों ने किया मॉक ड्रिल
वाराणसी। इसी महीने होने वाली जी -20 शिखर सम्मेलन के बाबत जिला प्रशासन हर मोर्च पर खुद को तैयार कर रही है। ऐसे में मंगलवार को अग्निशमन विभाग के फायर चीफ आनंद सिंह राजपूत और उनकी टीम ने कैंटोमेंट स्थित करीब आधा दर्जन होटलों में मॉक ड्रिल किया साथ ही आनंद सिंह ने होटलकर्मियों को आग से बचाव और सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी दी।
इसके पूर्व दमकलकर्मियों ने आग लगने की स्थित में कैसे तुरंत पहुंचा जाए, स्थिति को नियंत्रण में किया जाए साथ ही राहत बचाव को कैसे पूरा किया जाए इसका ना केवल अभ्यास किया बल्कि उसकी बारीकियों को भी समझाया गया। आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि होटल ताज गंगेज, होटल नदेसर पैलेस होटल रामाडा, होटल क्लार्क, होटल आमाया व होटल रैविटास में कान्टिजेंसी प्लान के तहत होटलों के फायर फाइटिंग सिस्टम को चेक किया गया, फायर मॉकड्रिल करायी गयी।
इसके साथ होटल के सभी अधिकारी, कर्मचारीगण व समस्त सहायक स्टाफ को फायर फाइटिंग सिस्टम से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारिया दी गयी। मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह, पुलिस आयुक्त कैण्ट डाक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कैण्ट प्रभुकांत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



