Health

कोविड संक्रमित मामले 20 हजार से अधिक,चार मरीजों की मौत

नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के साढ़े तीन‌ हजार से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 20 हजार से अधिक हो गई है।पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से चार मरीजों की मौत हुई है

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3641 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,799 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,11,814 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।इसी बीच, देश में 2,035 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 18,389 हो गयी है।

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,22,605 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या चार बढ़कर 5,30,881 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,784 बढ़कर 4,41,73,335 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 26 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा मामले केरल में 578 बढ़े।

इसके अलावा, हिमचाल प्रदेश में 323, दिल्ली में 271, महाराष्ट्र में 234, कर्नाटक में 151, गोवा में 83, हरियाणा में 80, उत्तर प्रदेश में 69, तमिलनाडु में 59, पंजाब में 41, छत्तीसगढ़ में 29, चंडीगढ़ में 25, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 21, ओडिशा में 18, पुड्डुचेरी में 17, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 14-14, आन्ध्र प्रदेश और लद्दाख में 13-13, बिहार और झारखंड में पांच-पांच, मध्य प्रदेश में दो, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में क्रमशः एक-एक सक्रिय मामले बढ़े। इस दौरान, दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान में क्रमशः एक-एक मरीजों की इस जानलेवा महामारी के कारण जान गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button