
तिरुवनंतपुरम : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समर्थक भारतीय विचार केंद्रम ने केरल की वामपंथी सरकार से 1924 में क्रांतिकारी मलयालम कवि एन. कुमारन असन की नाव दुर्घटना में हुुयी रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाने की मांग करते हुये जांच आयोग की रिपोर्ट को पूर्ण रूप में जारी करने का आग्रह किया है।
मालाबार में 1921 विद्रोह के बाद अपनी कविता दुरावस्थ (खराब स्थिति) के माध्यम से हिंदुओं पर इस्लामी नरसंहार को उजागर करने वाले कवि की मौत हो गयी थी।विचार केंद्रम ने महान समाज सुधारक और दार्शनिक के लिए न्याय की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें सरकार से 2023 में कुमारन आसन की 150वीं जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर पूरी जांच रिपोर्ट जारी करने का आग्रह किया गया।(वार्ता)
…………………………………………………………………………………………………………………….
https://www.hmoob.in/wiki/Kumaran_Asan



