
गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के गोरखपुर आगमन पर महानगर लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक समाजसेवी उमेश अग्रहरी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में कालसेर से लेकर रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा कर अपने अध्यक्ष का स्वागत किया।
स्वागत के उपरांत उमेश अग्रहरि ने कहा सहजानंद राय कार्यकर्ताओं के नेता हैं, शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनका मनोनयन भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। कार्यकर्ताओं के अन्दर उत्साह है।महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कहा कि आजमगढ़ की धरती से क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाना नेतृत्व का अविस्मरणीय फैसला है जिसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की समस्त 12 लोकसभा सीटों पर भाजपा को प्राप्त होगा और सारी सीट भाजपा जीतकर इतिहास रचेगी।
उक्त अवसर पर प्रिंस श्रीवास्तव, वृंदावन शर्मा, जितेंद्र सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, रजत गुप्ता, अभिनव ऐबट, कर्मवीर सिंह, शुभम अग्रहरि, आदित्य चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



