
दिल्ली । दक्षिण रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक के तौर पर काम करने वाली रोजलिन अरोकिया मैरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं।दरअसल, इस महिला टिकट चेकर ने अनियमित और बिना टिकट वाले यात्रियों से करीब 1.03 करोड़ रुपए की जुर्माने के तौर पर वसूली करके एक रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए रेल मंत्रालय ने भी महिला की सराहना की है।
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है- अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाते हुए, जीएमएसरेलवे की सीटीआई (मुख्य टिकट निरीक्षक) रोसलिन अरोकिया मैरी, इंडियन रेलवे के टिकट जांच कर्मचारियों में पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्होंने अनियमित और बिना टिकट यात्रा करने वाली यात्रियों से 1. 03 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है।(वीएनएस)



