
हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश को लेकर बुधवार शाम प्रधान के भतीजे समेत दो लोगों की बोलेरो से कुचलने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के पारा गांव निवासी अमित शुक्ला (32), ग्राम प्रधान नंदलाल के भतीजे रमाकांत कुशवाहा (35) और गांव का ही संतोष एक बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे कि मझिला पुल के पास दबंगों ने दोनों की बाइक में टक्कर मार कर गिराने के बाद बोलेरो से कुचल दिया और बाद में डंडों और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।(वार्ता)



