State

चैत नवरात्रि के पहले दिन मैहर में सवा लाख श्रद्धालुओ ने देवी के दर्शन किए

सतना : चैत नवरात्रि के प्रथम दिन लगभग सवा लाख श्रद्धालुओं ने मध्यप्रदेश सतना जिले के त्रिकूट पर्वत स्थित शारदा माता के मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि मेले के प्रथम दिन किसी भी तरह की अप्रिय घटना नही हुयी है।मेला प्रबंधक (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व) ने बताया कि आज सवा लाख श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किये हैं। इस बार सभी श्रद्धालुओं को सामान्य रूप से देवी दर्शन की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन ने वीआईपी पास पर रोक लगा दी है।

मैहर की ऊंची पहाड़ी पर मां शारदा देवी मंदिर है। मैहर में चैत्र नवरात्रि मेले में मां शारदा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस मेले में मध्यप्रदेश के अलावा देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मैहर आते हैं। आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन काफी इंतजाम करता है।मंदिर का अस्तित्व 6ठी शताब्दी पूर्व का है। साल 1918 में यह मंदिर छोटा था। साल 1951 में इस मंदिर में सीढ़ियां बनीं और भक्त सीढ़ियों के माध्यम से मां शारदा देवी मंदिर में आने जाने लगे और भीड़ बढ़ने लगी और धीरे-धीरे चैत्र नवरात्रि मेला हर साल लगने लगा। मेले में मां शारदा के दर्शन के लिए लाखों दर्शनार्थियों का आना शुरू हो गया है। मां के चरणों में प्रसाद में नारियल,चुनरी, सुपारी, नारियल, सिंदूर, सिंदूर, कपूर, चुनरी चढ़ाकर श्रद्धालु अपने को धन्य मानते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button