State

महिला के माथे पर उभरी ॐ की आकृति, लोग मान रहे चमत्‍कार

छिंदवाड़ा । जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। सरिता मालवी नामक एक ग्रामीण महिला ने दावा किया है कि उसके माथे पर स्‍वाभाविक रूप से ‘ॐ’ की आकृति उभर आई है।इस घटना के सामने आने के बाद बड़ी संख्‍या में लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं। कई लोग इसे ईश्‍वरीय चमत्‍कार मान रहे हैं।महिला इमलिया बोहता गांव की रहने वाली है और वहीं पर संतोषी माता मंदिर में मातारानी की पूजा-अर्चना करती है।

सरिता मालवी का चांद तहसील के बादगांव में जन्म हुआ था। महिला का दावा है कि पिछली बार उसके हाथ में ॐ की आकृति उभरी थी।तब सरिता मालवी ने अपने पूरे शरीर पर चैत माह के नौ दिन अन्न-जल त्याग कर जवारे बोये थे।सरिता मालवी का कहना है कि वह जब आठ साल की थी, तब उसे अपने घर के पास ही संतोषी माता ने दर्शन दिए थे। संतोषी माता के आशीर्वाद से ही ये चमत्कार हो रहे हैं।

पिछले दो साल से चैत्र नवरात्र के पहले उसके शरीर पर ‘ॐ’ की आकृति उभर कर आती है। पिछली बार हाथ में ॐ की आकृति उभरी थी। इस बार उसके सिर पर आकृति उभर आई है।महिला को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुच रहे हैं और इस घटना को दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।हालांकि इसे लेकर चिकित्सकों की राय थोड़ी अलग है। चिकित्‍सकों के मुताबिक इस प्रकार की घटना किसी शारीरिक बदलाव के कारण हो सकती है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button