Business

जयंती चौहान संभालेंगी बिसलरी की कमान

नई दिल्ली । बोतलबंद पानी की कंपनी बिसलेरी को खरीदने से टाटा ग्रुप की रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद (FMCG) बनाने वाली कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) के पीछे हटने के बाद बिसलेरी इंटरनेशनल के चेयरमैन रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान आखिरकार अपने पिता के कारोबार को संभालने के लिए तैयार हो गई हैं।

बता दें कि, इससे पहले जयंती ने अपने पिता के कारोबार को संभालने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उनके पिता ने कंपनी को बेचने का फैसला किया था। रिपोर्ट के अनुसार, बिसलेरी के चेयरमैन रमेश चौहान ने बताया, जयंती हमारी प्रोफेशनल टीम के साथ कंपनी को चलाएंगी और हम बिजनेस बेचना नहीं चाहते हैं। 42 साल की जयंती चौहान अपने पिता द्वारा शुरू की गई कंपनी में वाइस चेयरपर्सन हैं। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि वह मुख्य कार्यकारी एंजेलो जॉर्ज की अध्यक्षता वाली प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीम के साथ काम करेंगी। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button