Breaking News

दारुल उलूम कादरिया अरबी महाविद्यालय का दीक्षांत समारोह 21 मार्च को

29 छात्रों की को प्रदान की जाएगी डिग्री

दुद्धी, सोनभद्र : दारुल उलूम कादरिया नूरिया अरबी महाविद्यालय का दीक्षांत समारोह आगामी 21 मार्च को जश्ने दस्तारे आलमियत के रूप में मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उप प्रबंधक हाफिज मसऊद रजा ने बताया कि जश्ने दस्तारे आलमीअत के मुख्य अतिथि अल जामीअतुल अशरफिया मुबारकपुर आजमगढ़ के संरक्षक अलहाज हजरत अल्लामा अजीज ए मिल्लत अब्दुल हफीज साहब होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दारुल उलूम कादरिया नूरिया के तालीम में ग्रुप के संस्थापक हुजूर नसीर ए मिल्लत हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद नसरुद्दीन साहब क़िब्ला करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गया बिहार के हजरत नईमूल हुदा व मुबारकपुर आजमगढ़ के अल्लामा नईमुद्दीन साहब होंगे। कार्यक्रम में शिक्षा पर व्याख्यान देने के लिए बतौर वक्ता प्रयागराज के काजी ए शहर मुफ्ती मुजाहिद हुसैन, बरेली शरीफ के मोहम्मद हनीफुल कादरी व घोसी के मुफ्ती शमशाद अहमद रिजवी की खुसूसी तकरीर होगी। जश्ने दस्तारे आलमीयत में शायर के रूप में आजमगढ़ मुबारकपुर से मौलाना गयासुद्दीन, झारखंड के अख्तर काशिफ साहब व फैजान रजा पलामवी की गरिमामई की उपस्थिति होगी।

कार्यक्रम का संचालन गोपीगंज के मौलाना जाहिद रजा व रावर्टसगंज के मौलाना हिफाजत हुसैन करेंगे। उप प्रबंधक हाफिज मसूद रजा ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में कुल 29 छात्राओं छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें 7 आलिम, 8 हाफिज और 14 कारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान कादरिया पब्लिक स्कूल मलदेवा दुद्धी सोनभद्र की रस्मे संगे बुनियाद भी रखा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनों से भारी संख्या में दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button