संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में गुरुवार को एक कोल्ड स्टोर के चेंबर की छत ढहने से करीब 30 किसान और मजदूर मलबे में दब गये। पुलिस 2 की मौत की बात कह रही है । बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर का चेंबर कुछ ही दिन पहले बना था ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदायूं जिले की सीमा पर स्थित ओरछी चौराहा से इस्लामनगर को जाने वाले रास्ते पर ए आर कोल्ड स्टोर है। गुरुवार को किसान आलू रखने के लिए कोल्ड स्टोर में आए थे तथा मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कोल्ड स्टोर के चेंबर की छत भराभर कर ढह गई। इस हादसे में 30 मजदूर और किसान मलबे में दब गए।(वार्ता)
सीएम ने जताया दुख, तत्काल दिए राहत-बचाव के निर्देश
लखनऊ । संभल के चंदौसी स्थित कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना पर दुःख जताया। सीएम ने दबे मजदूरों को शीघ्र निकाले जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित इलाज कराया जाए। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर राहत-बचाव के निर्देश दिए हैं।
मामले में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। NDRF-SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।स्थानिय लोगों के मुताबिक 17 लोग यहां मौजूद थे, जिसमें से 10 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मृत्यु हो गई, बाकी को निकालने की कोशिश जारी है: आंजनेय कुमार सिंह, डिविज़नल कमीश्नर,मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश: संभल के चंदौसी इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। SDRF की टीम मौके पर मौजूद है। https://t.co/e3AgjZ6nJt pic.twitter.com/QeLHYaFDzq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023
मामले में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। NDRF-SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।स्थानिय लोगों के मुताबिक 17 लोग यहां मौजूद थे, जिसमें से 10 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मृत्यु हो गई, बाकी को निकालने की कोशिश जारी है: आंजनेय कुमार सिंह, डिविज़नल कमीश्नर,मुरादाबाद https://t.co/iPaedpOICB pic.twitter.com/EMDBE1ld53
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023



