Breaking News

शहरी क्षेत्रों में ईज आफ लिविंग का स्तर बढाने का प्रयास: योगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले छह सालों में सुनियोजित शहरीकरण तेजी से बढा है और सरकार नगरीय क्षेत्रों के सुव्यवस्थित विकास तथा इनमें ईज़ ऑफ लिविंग का स्तर बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है।

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति-2023 के सिलसिले में मंगलवार को एक प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करने के बाद श्री योगी ने कहा कि पिछले 06 वर्षां के दौरान प्रदेश में सुनियोजित शहरीकरण तेजी से बढ़ा है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों के सुव्यवस्थित विकास तथा इनमें ईज़ ऑफ लिविंग का स्तर बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। शहरों के नियोजित एवं सुस्थिर विकास के लिए आवास एवं उससे सम्बद्ध अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समाज के विभिन्न वर्गां को उनकी आर्थिक क्षमतानुसार आवास की सुविधा मुहैया कराना आवश्यक है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button