Breaking News

भाजपा पीपीगंज मण्डल का होली मिलन समारोह संपन्न

पीपीगंज,गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में भाजपा जिला कमेटी के निर्देश पर पीपीगंज मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी व संचालन मनोज कुमार अग्रहरी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में फाग गायन के साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ अबीर गुलाल और फूलों से होली खेली गई।

कार्यक्रम में कमलेश वर्मा पूर्व अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी ने कहा होली का यह त्योहार आपसी सौहार्द को बढ़ाता है।लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा की कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओ का स्वागत है और आपसी कटुता को खत्म करके समाज और संगठन को मजबूत बनाए जाय। दिनेश यादव मण्डल उपाधक्ष्य ने सारे लोगो को होली की बधाई देते हुए कहा होलिका जलती है बुराई के रूप में और प्रहलाद बचते है अच्छाई के रूप में इसलिये होली में अच्छे बातो को ही स्वीकार करे।वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मद्धेशिया ने कहा की होली मिलन में सभी लोगो को हार्दिक अभिनंदन है,नरसिंह शोभा यात्रा के सभी आयोजको को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जगदम्बा अग्रहरी ने होली मिलन समारोह में आए सभी लोगो को बधाई दिया।

कार्यक्रम में गंगा प्रसाद जायसवाल निर्वर्तमन अध्यक्ष पीपीगंज,बिंद्रासन चौधरी,नागेंद्र चौधरी सांसद प्रतिनिधि,बुद्धिराम जायसवाल,अजीत सिंह शशि मण्डल महामंत्री,शशि भूषण पासवान,दिलीप कनौजिया,चिराग अली,अमरनाथ,ईश्वर देव यादव,श्रीकेश मणि,दिलीप पाण्डेय,राजकुमार मद्धेशिया,मंडल उपाध्यक्ष लाल जी विश्वकर्मा,कमलेश वर्मा,प्रदीप सिंह ,सुरेंद्र त्रिपाठी,संदीप जायसवाल,राजकुमार निषाद,वेद प्रकाश गुप्ता,राजकुमार मद्धेशिया,बृजेश मणि त्रिपाठी,संदीप गुप्ता,अमरनाथ मद्धेशिया,प्रदीप चौहान, प्रेम नाथ गौड़,पशुपति नाथ अग्रहरी मण्डल मंत्रीआदि लोग उपस्थित रहें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button