State

90 हजार से ज्यादा मुर्दे ले रहे थे पेंशन : डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़ । सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुज़ुर्गों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, आश्रित बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पेंशन में विस्तार जल्द किया जाएगा। यह बात उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया की तरफ से किए सवाल के जवाब में कही। डॉ. कौर ने कहा कि सर्वप्रथम सरकार पिछली अनियमितताओं को दूर करके इसको स्ट्रीम लाइन कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहाकि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने वास्तविक लाभार्थियों का पता करवाया तो पता चला कि 90248 मृतकों को लाभ मिल रहा था। इसमें 95 प्रतिशत यानि 23.94 करोड़ रुपए की रिकवरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने भी सर्वेक्षण किया था और 70137 अयोग्य पाए गए थे। जिनकी 162.35 करोड़ रुपए की रिकवरी बनती थी। परन्तु सिर्फ़ एक करोड़ रुपए की ही रिकवरी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार अनियमितताएं दुरुस्त करके वास्तविक लाभार्थियों को फ़ायदा पहुंचाएगी। हमारी सरकार हर गारंटी को पूरी करने के लिए वचनबद्ध है।(वीएनएस )

Related Articles

Back to top button