State

ईडी ने बीआरएस एमएलसी कविता को नौ मार्च को तलब किया

हैदराबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य (एमसलसी) एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गुरुवार (नौ मार्च) को पूछताछ के लिए तलब किया है।इस मामले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले वर्ष 11 दिसंबर को हैदराबाद में सुश्री कविता से पूछताछ की थी।

ईडी ने सुश्री कविता को समन ऐसे समय में जारी किया है जब वह संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की मांग को लेकर 10 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में शांतिपूर्ण ढंग से भूख हड़ताल करने की तैयारी में जुटी हुई है।इससे पहले मंगलवार को एजेंसी ने हैदराबाद के शराब व्यापारी अरुण रामचन्द्र पिल्लई को हिरासत में लिया था, जिसने कथित तौर पर साझेदारी फर्म में बीआरएस एमएलसी कविता के व्यावसायिक हित का प्रतिनिधित्व किया।

पूछताछ के दौरान ईडी द्वारा उसके द्वारा किए गए कथित खुलासों में पूछताछ करने की उम्मीद है।ईडी द्वारा जारी समन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुश्री कविता ने एक बयान में कहा, “कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में मैं जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगी।”(वार्ता)

Related Articles

Back to top button