State

अंबानी,अमिताभ के घरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस ने अरबपति व्यवसायी मुकेश अंबानी, बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र समेत मुंबई के अन्य प्रमुख लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को पालघर शहर से गिरफ्तार किया है।पेशे से ड्राइवर यह व्यक्ति नागपुर का निवासी है और उसने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दावा किया था कि आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए 25 हथियारबंद लोग मुंबई के दादर पहुंच चुके हैं।

इसके बाद पुलिस की जांच शुरू हुई और कई टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीमों ने धमकी भरे कॉल मिलने के बाद दक्षिण मुंबई के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ सभी बंदरगाहों और लैंडिंग पॉइंट की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।पुलिस को जांच के दौरान कॉल करने वाले की पहचान नागपुर निवासी अश्विन भारत माहिस्कर के रूप हुयी, जिसने पालघर जिले के दहानू रेलवे स्टेशन से काल किया था। बाद में उसे दहानू पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार करलिया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button