
दुद्धी, सोनभद्र : केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की टीम रविवार को निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना पर धमक पड़ी। टीम ने निर्माणाधीन मुख्य बांध के गेट, राकफिल व स्लैब के साथ नहरों के टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीडब्ल्यूसी के चीफ इंजीनियर योगेश पेंथककर, निदेशक शिवलाल वनोदे ने निरीक्षण के उपरांत बांध की तकनीकी जानकारी भी ली। सीडब्ल्यूसी के टीम ने चीफ हर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता सीमांत कुमार व दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार से निर्माण कार्य के साथ मुख्य बांध में पानी डंपिंग की गहराइयों व बांध के मेन गेट से पानी छोड़ने को लेकर गहनता से जानकारी ली। एक्वाडक के साथ कुड़वा टनल का निरीक्षण कब्सथ ही परियोजना से जुड़े सभी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने पत्रकारों से कहा की परियोजना से जुड़े सभी कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्माण कार्यो के मुताबिक टीम अपनी रिपोर्ट सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित करेगी। इस दौरान सत्यप्रकाश चौधरी, राम आशीष,अभियन्ता संजय गुप्ता ,रवि श्रीवास्तव, जूनियर इंजीनियर डीके कौशिक, नंदलाल व कार्यदाई संस्था के सत्यनारायण राजू , डीजीएम वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



