Business

विदेशी मुद्रा भंडार 5.7 अरब डॉलर कम होकर 561.3 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी कमी आने से 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.7 अरब डॉलर घटकर 561.3 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 8.32 अरब डॉलर गिरकर 566.9 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.5 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 496.1 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 1.04 अरब डॉलर की कमी आई और यह गिरकर 41.82 अरब डॉलर रह गया।आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 8.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.3 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.4 करोड़ डॉलर कम होकर 5.1 अरब डॉलर रह गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button