Breaking News

नीतीश ले रहे हैं कांग्रेस से बदला : सुशील

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस से बदला लेने के लिए उसके 24 और 25 फरवरी से रायपुर में हो रहे खुला महाधिवेशन के दौरान ही बिहार में 25 फरवरी को महागठबंधन ने पूर्णिया में रैली रख दी ताकि कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल नहीं हो सके।

श्री मोदी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब श्री नीतीश और श्री लालू प्रसाद यादव मिलने गए थे तब उन्हें 5 मिनट में ही निपटा दिया । इससे नाराज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का कोई नेता ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने श्री नीतीश कुमार को जो भाव नहीं दिया उसी का बदला अब वह ले रहे हैं । दरअसल अब पूर्णिया रैली को रायपुर अधिवेशन के दौरान रख बदला साधा जा रहा है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button