Breaking News

जिला बेंच प्रेस प्रतियोगिता में दुद्धी की वंदना ने मारी बाजी, पुरुषों में तारिक खान रहे अव्वल

दुद्धी में पहली बार हुए आयोजन को लेकर रहा खासा उत्साह

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर रविवार की आयोजित जिला स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में दुद्धी की वंदना कुशवाहा ने महिला वर्ग तथा पुरुष वर्ग में तारिक खान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कस्बे को एक नई पहचान दिलाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष रजत राज ने बताया कि महिला व पुरुष के लिए ओपन प्रतियोगिता को सीनियर व जूनियर दो भागों में विभाजित किया गया था।

महिला सीनियर वर्ग में दुद्धी हल्क जिम से प्रतिभाग करने वाली वंदना कुमारी ने 61 किलो बॉडी वेट में 50 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान तथा रेणुकूट की बबीता गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं। 72 किलो बॉडी वेट में माधुरी सिंह रेनुकूट ने प्रथम व रेणुकूट की प्रेरणा ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। 72 प्लस बॉडी वेट में हल्क जिम दुद्धी की वर्षा गुप्ता ने प्रथम व रेवती सिंह रेणुकूट ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।

 

पुरुष सीनियर वर्ग में 53 किलो बॉडी वेट में हल्क जिम के तारीख खान ने 70 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान व रेणुकूट के अनुज ने 62.5 किलो वजन उठाकर द्वितीय स्थान तथा श्याम बिहारी ने 50 किलो वजन उठा के तृतीय स्थान प्राप्त किया। 59 किलो बॉडी वेट में कमलजीत दुद्धी ने 85 किलो, अवनीश कुमार रेणुकूट ने 80 किलो तथा अमित कुमार दुद्धी ने 75 किलो वजन उठाकर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया।

74 किलो बॉडी वेट में शेख मोहम्मद साहिल सोनभद्र ने 120 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान, अभिषेक (शिवाजी) ने 115 उठाकर द्वितीय तथा शुभम सोनभद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सोनभद्र के रामजी यादव, रेणुकूट के संतोष कुमार गुप्ता, बृजेश कुमार व आनंद कुमार रेफरी रहे। बेंच प्रेस में कुल लगभग 60 प्रतिभागियों में ने प्रतिभाग किया। शरीर सौंदर्य प्रतियोगिता देर शाम तक प्रारंभ नहीं हो सका था।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने कस्बे में पहली बार हो रहे इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि दिलीप पांडे ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे अनवरत जारी रखने की आयोजन समिति से अपील की इस अवसर पर बार एशोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल जौहरी, टीसीडी अध्यक्ष सुमित सोनी, पीयूष सोनी, जबी खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button