Breaking News

परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का मुकदमा कराया दर्ज

वाराणसी। अहमदाबाद गुजरात के एक युवक की मौत के मामले में उसके मोबाइल से मिले वीडियो के आधार पर मृतक के भाई ने प्रेम प्रसंग में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया और दो महिला समेत तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया ।

मृतक के भाई सुनील यादव निवासी वर्तमान निवासी रामनगर भीलवाडा थाना अमरामीवाड़ी जिला अहमदाबाद ने आरोप लगाया कि गुजरात में पड़ोस के रहने वाले संतोष चौहान की सरहज जिसका ससुराल पाण्डेयपुर में है पूर्व परिचित हैं और संजय चौहान की शादी में संतोष चौहान जो मेरे बगल में रहते है की शादी में आये थे। उसी समय प्रमिला की भाभी जो संतोष चौहान की पत्नी है से प्रेम प्रसंग हो गया।

इसकी जानकारी हम लोगों नही थीं उसी चक्कर मेरा भाई अनिल यादव जिसकी शादी नही हुयी थी बिना बताये घर से गायब हो गया। 20 दिसंबर को सूचना मिली की अनिल यादव की वाराणसी में मौत हो गयी। बाद में मुझे जानकारी हुई कि मेरे भाई अनिल यादव को संजय चौहान व उसकी भाभी प्रमिला चौहान आपस में मिलकर व भ्रमित कर आपसी समझौता कराने के लिए पाण्डेयपुर बुलया जहां उर्मिला उसकी भाभी और उसका पति ने मिलकर उसे जहरीली शराब पीला मौत की नींद सुला दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button