
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के छानबे सुरक्षित सीट से अपना दल विधायक राहुल प्रकाश कोल का गुरुवार को निधन हो गया।वह करीब 45 वर्ष के थे और पिछले एक साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। श्री कोल सोनभद्र जिले से मौजूदा अपना दल सांसद पकौड़ी कोल के पुत्र हैं। जिला प्रशासन एवं पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री कोल की मृत्यु मुम्बई स्थित टाटा कैंसर संस्थान में आज सुबह हुई। उनका शव मिर्जापुर लाया जा रहा है।
जनपद मीरजापुर की छानबे विधानसभा सीट से विधायक श्री राहुल प्रकाश कोल जी का निधन अत्यंत दु:खद है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) February 2, 2023



