Breaking News

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला

दुद्धी, सोनभद्र- नगर में मंगलवार को विहिप/बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा श्रीरामचरित मानस पर किये गये अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंक, विरोध जताया और ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता व राकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन मंदिर चौक से जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू जनमानस को ठेस पहुंचाने के लिए अभद्र टिप्पणी किए हैं और भारतीय संस्कृति को अपमानित करने का किया है। जिससे पूरे देश के सनातन धर्मावलंबियों में आक्रोश व्याप्त है।

सनातन संस्कृति से जुड़े प्रमुख धर्मग्रंथ पर टिप्पणी करने से संगठन व हिन्दू समाज आहत है। जब तक इन पर कार्रवाई नहीं होगी, संगठन के कार्यकर्ता चुप नहीं रहेंगे। उक्त प्रकरण को लेकर विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी अदलहाट, मिर्जापुर नामित ज्ञापन कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर, मामले को दर्ज करने का अपील किया। इस अवसर पर मनोज मिश्रा, सुरेन्द्र अग्रहरि, राजन चौधरी, मनोज सिंह बबलू, गोरखनाथ अग्रहरी, धीरज, राजेश, मनीष जायसवाल, पीयूष अग्रहरि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button