NationalState

‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ दिखाने के विवाद पर जेएनयू, जामिया में तनाव के बाद सुरक्षा बढ़ाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर (उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान) 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ बिना इजाजत दिखाए जाने के विवाद के मद्देनजर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया में तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दोनों केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसरों के आसपास बुधवार को सुरक्षा और बढ़ा दी।

सूत्रों के मुताबिक, जामिया मिलिया इस्लामिया प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने 10 छात्रों को हिरासत में लिया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालय परिसरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।जेएनयू में मंगलवार की रात डॉक्यूमेंट्री का वीडियो बिना इजाजत दिखाए जाने के विरोध में पथराव की शिकायत करते हुए छात्रों के एक दल ने विरोध प्रदर्शन किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो क्लीपिंग में कुछ छात्र पथराव के लिए छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को दोषी ठहरा रहे थे, लेकिन इस छात्र संगठन ने इसका खंडन किया है।जेएनयू छात्र संघ ने सोमवार को कहा था कि वे ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ की मंगलवार शाम को स्क्रीनिंग आयोजित करेंगे जबकि सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button