State

एनएचआरसी ने बिहार सरकार, पुलिस को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कैमूर जिले में पुलिस कर्मियों द्वारा एक बुजुर्ग शिक्षक की पिटाई की सूचना पर बिहार सरकार और राज्य पुलिस को नोटिस जारी किया है।

एनएचआरसी ने बताया कि हाल ही में कैमूर जिले में दो महिला पुलिसकर्मियों ने एक 70 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से डंडों से पीटा गया, जिसका मीडिया द्वारा जारी वीडियो की रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लेते हुए, अधिकार निकाय ने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है और उन्हें चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की वर्तमान स्थिति और उनके खिलाफ की गई विभागीय कार्रवाई शामिल होनी चाहिए।आयोग ने कहा कि वह पीड़िता की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानेंगे और उन्हें सहायता के तौर पर मुआवजा दिया जाएगा।

एनएचआरसी ने कहा, “ मीडिया रिपोर्ट की सामग्री के साथ-साथ इस घटना का एक वीडियो भी जारी हो रहा है जो पीड़ित के जीवन और सम्मान के अधिकार के गंभीर मुद्दे को उठाता है। लोक सेवकों कथित तौर पर अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए और इस तरह से कार्य किया, जो यथोचित था। आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन से जुड़ा नहीं है।”

उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोक सेवकों को ऐसी स्थितियों को समझदारी से और मानवीय दृष्टिकोण से संभालने के लिए सख्ती और संवेदनशीलता से निपटने की आवश्यकता है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button