
दुद्धी,सोनभद्र- दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता विष्णु कुमार सिंह के पिता उदय लाल 70 वर्ष (सेवानिवृत्त लेखपाल) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी।
कचहरी में मंगलवार की दोपहर दुद्धी एवं सिविल बार के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से शोकसभा का आयोजन कर, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। शोकसभा के बाद दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामपाल जौहरी की अगुवाई में नवनिर्वाचित सचिव दिनेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद रवानी,नरेन्द्र गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता एवं छोटे लाल अग्रहरि शोकाकुल अधिवक्ता श्री सिंह के निवास स्थान मझौली जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। शोक सभा में दोनों बार के सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे l



