Breaking News

संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न, प्रबुद्धजनों ने किया प्रतिभाग

दुद्धी,सोनभद्र– महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी में इस सत्र 2022 -23 का संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न हुआ। जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने हिस्सा लिया।इस बाबत जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने बताया कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा सत्र 2022- 23 के लिए अध्यापक, अधिवक्ता समाज के अन्य समाजसेवी एवं नवमी से द्वादश तक के भैया/ बहन भी लगभग डेढ़ सौ की संख्या में रजिस्ट्रेशन कराए थे। जिसमें 122 लोग उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हुए।

इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में भारतीय संस्कृति से संबंधित 100 प्रश्न होते हैं, ओएमआर शीट के माध्यम से उत्तर हल करना होता है। जिसे निरीक्षण के लिए अखिल भारतीय संस्कृति कार्यालय कुरुक्षेत्र में ओएमआर शीट भेजी जाती है। जो 50 अंक से उत्तीर्ण होते हैं, उन्हें संस्कृति ज्ञान परीक्षा अखिल भारतीय कार्यालय कुरुक्षेत्र से आकर्षक प्रमाण पत्र प्राप्त होता है। यह परीक्षा कक्षा चतुर्थी से द्वादश तक विद्यार्थियों के लिए एवं अध्यापक और समाज के प्रबुद्धजनों के लिए प्रवेशिका मध्यमा उत्तमा और प्रज्ञा की परीक्षा कराई जाती है। जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस मौके पर परीक्षार्थी अधिवक्ता मनोज मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, लोकेश, राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, अविनाश गुप्ता अध्यापक, कालू प्रसाद मिश्र अवकाश प्राप्त समाज कल्याण अधिकारी, सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त आचार्य, आचार्या एवं अन्य प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता बंधु ,भगिनी, कक्षा 9वीं से द्वादश तक के छात्र-छात्राएं भी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कक्ष निरीक्षक के रूप में बबीता शुक्ला, नगर प्रचारक रितेश एवं राजू की तैनाती रही। जिन्होंने पारदर्शिता पूर्ण जिम्मेदारी के साथ परीक्षा सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button