Breaking News

दुद्धी बार चुनाव : दो प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द,अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्ष के बीच होगा सीधा मुकाबला

दुुद्धी,सोनभद्र- दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के दुसरे दिन शुक्रवार को नामांकन जांच के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रदीप कुमार व सदस्य गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के प्रत्याशी संतोष कुमार के प्रस्तावक व समर्थक एक होने के कारण दोनों का नामांकन रद्द हो गया। किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापसी नही की।

इस बाबत जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार सिंह व वरिष्ठ मेम्बर रामदुलारे गुप्ता ने बताया कि दोनों नामांकन रद्द होने के बाद अब अध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह,रामपाल जौहरी एवं कुलभूषण पांडेय एवं उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में दो पद के लिए विपिन बिहारी, वीरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश अग्रहरि व पवन कुमार दुबे तथा सचिव पद पर दिनेश कुमार, बबीता गुप्ता व संजय कुमार मैदान में हैं।

इसके अतिरिक्त शेष पद पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष में आनंद कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम दो पद में राकेश कुमार व जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष में राजेश रंजन जौहरी, सहसचिव प्रशासन में घनश्याम यादव, सहसचिव प्रकाशन में यशवंत कुमार एवं गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर में दुबेश प्रकाश का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जिसकी औपचारिक घोषणा मतगणना के पश्चात की जायेगी। श्री सिंह ने बताया कि अब सीधे 23 जनवरी को 11 बजे से 3 बजे तक मतदान एवं 4 बजे से मतगणना के पश्चात परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान सदस्य सुरेंद्र दत्त उपाध्याय, रविकांत एवं कृष्णदेव चुनावी प्रक्रिया में डटे रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button