Varanasi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काशी विश्वनाथ मंदिर यात्रा मार्ग पर भी होगा भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 जनवरी को गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमो में लेंगे भाग

वाराणसी :भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 जनवरी को पूर्वान्ह 10 बजे काशी विश्वनाथ दर्शन हेतु जाएंगे मंदिर दर्शन यात्रा मार्ग पर भाजपा,महानगर ने उनके स्वागत की योजना बनायी है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता लहुराबीर चौराहे पर एवं मैदागिन पर ( मैदागिन-चौक मार्ग पर टाउनहाल मैदान के मुख्य द्वार के सामने) शंख ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा 20 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे वाराणसी स्थित पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर द्वारा गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वाह्न 11.50 बजे गाजीपुर के पौहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन के बाद वहां आयोजित बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे श्री नड्डा दोपहर 12.25 पर गाजीपुर के बंसी बाजार स्थित नंद रेसीडेंसी, में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद और उनका सम्मान करेंगे। श्री नड्डा दोपहर 1.30 बजे आईटीआई मैदान, गाजीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपराह्न 3 बजे गाजीपुर के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे जहां वे लोकसभा संचालन समिति एवं जिला पदाधिकारीयों की बैठक में भाग लेंगे। श्री नड्डा अपराह्न 3.30 गाजीपुर हैलिपैड से रवाना होकर 4 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button