Breaking News

पति से त्रस्त महिला ने दी जान,फेसबुक से हुआ प्यार और धर्म बदलकर की थी शादी

मंडुवाडीह,वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के दक्षिणी ककरमत्ता में बुधवार की सुबह रुखसाना बानो (27) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पश्चिम बंगाल निवासी शिवली बाग ने फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद दो साल पहले ककरमत्ता निवासी शमशेर खान से प्रेम विवाह किया था। यह उसकी दूसरी शादी थी। शमशेर से शादी के बाद शिवलीबाग ने धर्म बदल कर रुखसाना बानो बन गई।

मृतका के देवर अरमान खान ने बताया की भाई शमशेर खान मंगलवार की रात पार्टी में गया हुआ था। रात 11 बजे रुखसाना ने पति को फोन कर घर आने को कहा। लेकिन कई घंटे बाद तक शमशेर घर नहीं लौटा। पति के न आने से उदास रुखसाना अपने कमरे में सोने चली गई। शमशेर करीब तीन बजे घर लौटा तो उसके भाई अरमान ने दरवाजा खोला। फिर दोनों भाई सोने चले गए। करीब साढ़े चार बजे नमाज के लिए अरमान उठा तो देखा कि स्टोररूम और बाथरूम के रास्ते का दरवाजा बंद है। रोशनदान से झांककर देखा तो रुखसाना फांसी के फंदे पर लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Related Articles

Back to top button