Crime

दूसरे के एटीएम कार्ड से 1.47 लाख निकालने वाला गिरफ्तार

जुए में हार गया था अंगूठी, निकासी के पैसे से की खरीदारी 

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने एटीएम मशीन के अंदर से कार्ड बदलकर 1.47 की निकासी करने वाले जालसाज को हनुमार मंदिर पांडेयपुर के पास से दबोचा। उसकी पहचान अभियुक्त विशाल खन्ना निवासी निवासी सुदामापुर थाना भेलूपुर के तौर पर हुई। उसके पास से एक मोेबाइल, खरीदारी का कैश मेमो और एक स्कूटी बरामद हुई। आगे की कार्रवाई में उसे जेल भेजा गया।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ी निवासी प्रमोद कुमार यादव लालपुर स्थित एक एटीएम से पैसा निकालने गया था। इस दौरान वहां मौजूद विशाल ने कार्ड बदल लिया और पिन नंबर प्राप्त कर लिया और 1.47 लाख की निकासी कर ली। इस मामले में भुक्तभोगी ने लालपुर पांडेयपुर थाने में रपट दर्ज करायी थी। पूछताछ में अभियुक्त  विशाल खन्ना ने बताया निकासी के पैसे से दो सोने की अंगूठी रथयात्रा भेलूपुर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से खरीदी। क्योंकि जुआ खेलने में अंगुठी हार गया था। बाकी पैसे में मौज मस्ती की। पैसे निकालने के बाद उसने कार्ड को तोड़ के फेंक दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार, हे.का. सुरेन्द्र मौर्या, हे.का. चन्द्रेश कुमार, का.उपेन्द्र सिंह, का. मनीष तिवारी आदि रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button