Breaking News

ग्राम समाधान दिवस में एसडीएम व बीडीओ ने की जनसुनवाई, दिये निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र : जिलाधिकारी के पहल पर शुरू हुई ग्राम समाधान दिवस का आयोजन दुद्धी ब्लाक के सात ग्राम पंचायत दुम्हान, सरडीहा, झारोखुर्द, जाबर, निमियाडीह, बरखोहरा, धरतीडोलवा किया गया। झारोखुर्द में जनसुनवाई करते हुए एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा ने सड़क, बिजली,आवास,शौचालय समेत विभिन्न मामलों से संदर्भित दर्जनों मामले आये। जिसकी सुनवाई करते हुए एसडीएम ने संबंधितों को मामले का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।बरखोहरा गांव में बीडीओ सुनील सिंह ने जनसुनवाई की,वहां भी एक मामला आया, जिसका तत्काल निस्तारण किया गया।

इस दौरान गांव में विकास से सम्बंधित चल रहे प्रधानमंत्री आवास समेत कई कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण बीडीओ ने किया और आवश्यक निर्देश दिये। सहायक विकास अधिकारी समर बहादुर सिंह व प्रधान किरण चौबे ने पतरिहा गांव में जनसुनवाई किया। जहां कुल 57 मामले आये जिसमे सभी मामला आवास सम्बंधित आये। दुम्हान गांव में प्रधान सरजू प्रसाद व एडीओ पीपी रामप्यारे ने सुनवाई किया। जहां कुल सात मामले आये और सभी मामले निस्तारित किये गये। सरडीहा गांव में सचिव सुषमा तिवारी व प्रधान ने जनसुनवाई की। जहां तीन मामले आए और सभी का निस्तारण कर दिया गया।

जाबर गांव में प्रधान प्रतिनिधि अभय जायसवाल व सीडीपीओ दुद्धी ने जनसुनवाई किया। दो मामले आये दोनों मामले कुटुंब रजिस्टर सम्बंधित रहे, जिसका निस्तारण कर दिया गया। निमियाडीह गांव में खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने जनसुनवाई की।जिसमें एक मामले आये जिसे तत्काल निस्तारण कर दिया गया। धरतीडोलवा गांव में जनसुनवाई के नोडल व सचिव दोनों नदारद रहे। मामले की सुनवाई लेखपाल द्वारा किया गया। जिसमें 3 मामले आये तीनो मामले को लेखपाल द्वारा निस्तारण करने का आस्वासन दिया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button