Breaking News

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी आधी फीसदी से अधिक चढ़े

मुंबई : वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुझान से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरते हुए आज आधी फीसदी से अधिक की तेजी पर रहा।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.15 अंक अर्थात 0.51 प्रतिशत की उछाल के साथ 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 60261.18 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 98.40 अंक यानी 0.55 प्रतिशत मजबूत होकर 17956.60 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.09 प्रतिशत की तेजी लेकर 25,170.97 अंक और स्मॉलकैप 0.22 प्रतिशत बढ़कर 28,858.30 अंक पर रहा।बीएसई में कुल 3634 कंपनियों के शेयरों में कारोबार में हुआ, जिनमें से 1994 में लिवाली जबकि 1487 में बिकवाली हुई वहीं 153 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 37 कंपनियां हरे जबकि शेष 13 लाल निशान पर रही।बीएसई में कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, सर्विसेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की 0.94 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 16 समूह में तेजी रही। इस दौरान कमाेडिटीज 0.75, ऊर्जा 0.35, वित्तीय सेवाएं 0.63, आईटी 0.86, दूरसंचार 0.38, यूटिलिटीज 0.94, ऑटो 0.46, बैंकिंग 0.55, धातु 1.05, तेल एवं गैस 0.54, पावर 1.03 और टेक समूह के शेयरों में 1.05 प्रतिशत की मजबूती रही।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.56, जर्मनी का डैक्स 0.35, हांगकांग का हैंगसेंग 1.04 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.01 प्रतिशत उछल गया जबकि जापान के निक्केई में 1.25 प्रतिशत की गिरावट रही।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 87 अंक बढ़कर 60,044.96 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 59,628.43 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि इसके बाद शुरू हुई लिवाली की बदौलत यह दोपहर बाद 60,418.26 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। अंत में पिछले दिवस के 59,958.03 अंक की तुलना में 0.51 प्रतिशत की बढ़त लेकर 60,261.18 अंक पर रहा।निफ्टी भी नौ अंक बढ़कर 17,867.50 अंक पर लगभग सपाट खुला।

सत्र के दौरान यह 17,774.25 अंक के निचले जबकि 17,999.35 अंक के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में यह पिछले सत्र के 17,858.20 अंक की तुलना में 0.55 प्रतिशत चढ़कर 17,956.60 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान सेंसेक्स की 20 कंपनियों में लिवाली हुई जबकि शेष में बिकवाली का दबाव रहा। मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा स्टील 2.03, इंडसइंड बैंक 2.00, इंफोसिस 1.55, आईसीआईसीआई बैंक 1.40, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.27, टीसीएस 1.19, एनटीपीसी 1.18, मारुति 1.04, भारती एयरटेल 1.00, एसबीआई 0.85, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.61, एचसीएल टेक 0.56, एचडीएफसी 0.31, पावरग्रिड 0.14, टेक महिंद्रा 0.10 और एचडीएफसी बैंक 0.07 प्रतिशत शामिल रही।वहीं, टाइटन 1.14, नेस्ले इंडिया 0.44, एलटी 0.30, एक्सिस बैंक 0.29, आईटीसी 0.26, सन फार्मा 0.25, एशियन पेंट 0.23, विप्रो 0.20, रिलायंस 0.19 और टाटा मोटर्स के शेयर 0.18 प्रतिशत नुकसान में रहे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button