Breaking News

चीफ ने किया कनहर परियोजना का दौरा, संबंधितों को दिये निर्देश

जून तक बांध का काम होगा पूरा,रोकी जाएगी पानी

दुद्धी,सोनभद्र : कनहर सिंचाई परियोजना के चीफ हर प्रसाद ने मंगलवार को परियोजना से जुड़े कई कार्यों का स्थलीय दौरा किया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये।सबसे पहले कनहर चीफ का कारवां कुडवा व हरनाकछार पहुंचा और वहां चल रहे जल सुरंग के कार्य का जायजा लिया| घंटे भर के निरीक्षण के दौरान वहां मिट्टी हटाने के कार्य को देखा,मातहत अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व सीमांत अग्रवाल ने बताया कि जहां चट्टान मिल रही है,उसे हाल फिलहाल छोड़ा जा रहा है| उसके लिए ब्लास्टिंग का कार्यक्रम बनाया जाएगा|

इसके बाद वे जल सेतु के निर्माण का जायजा लिया| उसके भी बारीकियों से रूबरू हुए| इस दौरान वे संबंधित अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियन्ताओं से तकनीकी जानकारी लेते रहे| करीब चार बजे स्पिलवे पर पहुंचे मुख्य अभियंता ने बाई राकफिल के कार्यों का जायजा लिया| इस दौरान वे कार्यदायी संस्था के नुमाइंदो को चेताया कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा| उन्होंने कहा कि हर हाल में इसे जून के पहले 251 के लेवल तक पहुंचना ही होगा|

चीफ ने किया कनहर परियोजना का दौरा, संबंधितों को दिये निर्देश
चीफ ने किया कनहर परियोजना का दौरा, संबंधितों को दिये निर्देश

इसके लिए यदि कंपनी को शिफ्ट बढ़ाना हो तो बढाये,किन्तु इसमें किसी तरह की कोताही क्षम्य नही होगी| इसके पश्चात फील्ड हास्टल में मतहतो के साथ समीक्षा बैठक कर प्वाइंट टू प्वाइंट प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली| पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में ही प्रस्तावित बजट स्वीकृत होने के साथ ही अप्रैल माह से नहरों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जायेगी|

उन्होंने बीते सप्ताह केन्द्रीय जल आयोग में हुई बैठक का हवाला देते हुए बताया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा,तो आगामी फरवरी माह में स्वीकृत धनराशी का मिलना शुरू हो जाएगा| इसके मिलते ही कार्य में और तेजी देखने को मिलेगी| बांध का काम जून माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा और पानी रोकी जाएगी। इस दौरान सभी खण्डों के अधिशासी अभियंता, एई, जेई व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button