Breaking News

जयश्री फाउंडेशन ने दूसरे दिन गरीब जरूरतमंदों में बांटे 194 कम्बल

दुद्धी, सोनभद्र– जयश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष गुप्ता की अगुवाई में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी तहसील क्षेत्र के दुरूह गांव कोरगी के टोला खुटा परसा, डुमरा व चक डुमरा में कैम्प लगाकर 194 गरीब बुजुर्गों में कम्बल वितरित किये।

जयश्री फाउंडेशन ने दूसरे दिन गरीब जरूरतमंदों में बांटे 194 कम्बल
जयश्री फाउंडेशन ने दूसरे दिन गरीब जरूरतमंदों में बांटे 194 कम्बल

कम्बल वितरण के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि समाज के अति निर्धन व गरीब लोगों तक लाभ पहुँचाना संस्था का लक्ष्य है। इस हाड़ कंपाती भीषण ठंड व गलन को देखते हुए गांव के निर्बल व कमजोर वर्ग के जरूरतमंदो में कम्बल का वितरण का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को 200 गरीब जरूरतमंदो में कम्बल का वितरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 194 लोगों को कम्बल वितरित की गई।

कम्बल पाकर गरीब एवं बुजुर्ग लाभार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। कम्बल वितरण के दौरान फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष आकांक्षा,सचिव राकेश कुमार एडवोकेट, सह सचिव प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट,उपाध्यक्ष सौरभ कुमार गुप्ता, सदस्य विवेक तिवारी, मनीष कुमार,दिनेश कुमार,अजीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button