Breaking News

युवक ने फांसी लगाकर दी जान,जीवन से निराश होकर गले में फंदा डाला

वाराणसी। भेलुपुर थाना क्षेत्र के नेवादा इलाके में स्थित रिद्धि सिद्दी गेस्ट हाउस में सोमवार को बजरडीहा चौकी क्षेत्र का रहने वाला विवेकानंद सिन्हा 35 वर्षीय आकर रुका था। मंगलवार दिन में किसी समय फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर गेस्ट हाउस  कर्मचारियों ने खिड़की से झांकर देखा तो मामले जानकारी हुई।

सूचना मिलने पर फॉरेनसिक टीम के साथ चौकी प्रभारी खोजवां पहुंचे। दरवाजा को तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के पास से सुसाइड नोट्स मिला। जिंदगी से निराशा मिलने के कारण जान देने का कारण बताया। चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के पिता विजय  कुमार मां शांति देवी  पहुंची थी। मृतक की शादी हुई थी लेकिन तलाश हो गया था। मृतक प्राइवेट नौकरी करता था। जो पिछले कुछ समय से नौकरी छोड़ दिया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button