
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आवेदन के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण व्यवस्था तथा आयोग की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया।इस अवसर पर उन्हेने कहा कि पिछले साढ़े पांच वर्ष में राज्य सरकार ने एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से चयन प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करते हुए साढ़े पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण कार्य में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बड़ी भूमिका रही है।



