Breaking News

बालेश्वर सिंह ने गौरव झा, विमल पांडेय, ऋतु सिंह के किया ‘एक तू एक मैं’ की शूटिंग पूरी किया देवरिया में

भोजपुरी सिनेमा की छवि में बदलाव की  मुहिम में पुरजोर योगदान देगी 'एक तू एक मैं' : बालेश्वर सिंह

भोजपुरिया माटी की महक, रीति-रिवाज, संस्कार और संस्कृति समेटे हुए बहुत ही बेहतरीन फिल्म ‘एक तू एक मैं’ भोजपुरी सिनेमा की छवि में बदलाव की  मुहिम में पुरजोर योगदान देगी भोजपुरी फिल्म ‘एक तू एक मैं’! यह कहना है अनगिनत फिल्मों में निगेटिव व पॉजिटिव अभिनय कर चुके फ़िल्म अभिनेता बालेश्वर सिंह का। जी हाँ! भोजपुरी फिल्म ‘एक तू एक मैं’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के देवरिया के बेहतरीन, मनोरम व पौराणिक स्थलों पर की गई है। इसके मेकिंग के हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया गया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में गौरव झा, विमल पांडेय, ऋतु सिंह हैं। विशिष्ट भूमिका में बालेश्वर सिंह हैं। साथ ही वैभव राय, सोनू पांडेय अहम भूमिका में दिखेंगे।

थर्ड डोर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत बीएस इंटरप्राइजेज बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘एक तू एक मैं’ के निर्माता प्रमोद तिवारी हैं। निर्देशन की कमान फ़िल्म निर्देशक अशोक अत्रि त्रिपाठी ने संभाला है। छायांकन विकास पांडेय कर रहे हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। गौरतलब है कि फ़िल्म निर्माता प्रमोद तिवारी ने बीएस इंटरप्राइजेज और थर्ड डोर एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर नई पहल की है। वे फ़िल्म एक तू एक मैं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका उद्देश्य है ‘भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फिल्म देना, जिससे हर वर्ग के सिने दर्शक भोजपुरी फ़िल्मों से जुड़े। जिससे भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की बुलंदी गगनचुंबी हो और सभी भाषा की फ़िल्म इंडस्ट्री की तरह भोजपुरी का भी मान-सम्मान ऊँचा हो।’ भोजपुरी सिनेमा की छवि में बदलाव की  मुहिम में पुरजोर योगदान देने के लिए आगे आये प्रमोद तिवारी को उम्मीद है कि उनकी यह पहल जरूर सार्थक होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button