Crime

घर में घुसकर छेड़खानी, दोनों पक्ष ने दर्ज करायी रपट

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के पहड़िया चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं संग छेड़खानी, मारपीट व तोड़फोड़ की। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गयी। पुलिस ने दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन पर मुकदमा दर्ज किया।

एक पक्ष का आरोप है कि शनिवार को जितेन्द्र यादव निवासी गंगापुर लगभग 50-60 लोगों के साथ जो लाठी, डन्डे, राड, अवैध असलहा, हथौड़ा आदि लेकर प्रार्थिनी के घर पर चढ़ आए। घर में घुसकर तोड़ फोड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घर में औरतों के साथ छेड़खानी की। जाते समय आरोपियों ने सुबूत मिटाने के लिए घर में लगा सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी तोड़ दिया।

जबकि दूसरे पक्ष के संजय नगर कॉलोनी निवासी सचिन राय का आरोप है कि शनिवार को वह अपने प्लॉट पर था। इस बीच आधा दर्जन लोग जिसमें महिलाएं भी शामिल थी र्इंट पत्थर और रॉड से हमला कर दिया। हमले में तीन से चार लोगों को चोट आयी। पुलिस रपट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button