उरई : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार भोर घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार कार के नहर में गिरने से उसमे सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य लापता हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरदोई-गुर्जर मार्ग पर नारायणपुरा गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब घनौरा कला निवासी बांके बिहारी अपने साथी सुमित शर्मा तथा इटौरा के रहने वाले चालक आनंद कुमार के साथ कार से जालौन सब्जी मन्डी के लिए निकले थे। नारायणपुरा के पास घने कोहरे के कारण चालक आनंद देख नहीं पाया और कार नहर में जा गिरी। जिससे कार सवार तीनों लोग डूब गए। (वार्ता)



