Breaking News

चंदौली ने 15 रन से मुम्बई को हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश, उमेश बने मैन आफ द मैच

36वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच

दुद्धी, सोनभद्र : स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर खेले जा रहे 36वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में चंदौली की टीम ने मुम्बई की टीम को 15 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया की मैच का टॉस मुम्बई ने जीता व पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चंदौली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया।

चंदौली के बल्लेबाजों में उमेश ने चार छक्का व पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अर्पण ने भी 9 चौका की मदद से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में विश्वाश ने 6 चौका की मदद से 24 रन व अनिल ने नाबाद 17 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए मुम्बई के गेंदबाजों में आदित्य ने अपने निर्धारित 4 ओवरों के कोटे में 32 रन व राहुल ने 34 रन खर्च कर 2-2 विकेट हासिल किया, जबकि सुमित को एक विकेट मिला।

बाद में बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई की टीम 19.3 ओवर में 170 रनों पर सिमट गई। मुम्बई के बल्लेबाजों में सतवंत ने 7 छक्का व 4 चौके की मदद से सर्वाधिक 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में विपुल 2 छक्का 3 चौकों की मदद से 28 रन, आदित्य ने 2 चक्का व एक चौका की मदद से 22 रन बनाए। चंदौली के गेंदबाजों में रोहित ने 3.3 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। इसके अलावा उमेश और चंदन को 2-2 विकेट मिले।

मैच में 2 विकेट व अर्धशतकीय पारी खेलने वाले चंदौली के उमेश को मैन ऑफ द मैच घोषित कर समाजसेवी राकेश आजाद के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील कुमार व अंकुर बच्चन रहे। प्रतियोगिता का चौथा मैच गुरुवार को चंदौली व अनपरा के बीच द्वितीय मैच के रूप में खेला जाएगा। कमेंट्री वरुण जौहरी व जितेंद्र तथा स्कोरिंग निशांत मोहन एवं राहुल ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button