Breaking News

शाहरुख खान की मूवी पठान को लेकर बिहिप-बजरंग दल ने फूंका पुतला

कथित मूवी पर रोक लगाने को लेकर हिंदू संगठनों ने की आवाज बुलंद

दुद्धी,सोनभद्र :विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा समेत विभिन्न हिंदू संगठन के लोगों ने पठान मूवी के खिलाफ प्रदर्शन कर, शाहरुख खान का पुतला फूंका और फ़िल्म पर रोक लगाने की मांग की। शाहरुख खान की फ़िल्म पठान में अभिनेत्री के भगवा वस्त्र पर अश्लीलता एवं भगवा अपमान से आक्रोशित हिन्दू संगठन के लोगों ने बुधवार की दोपहर श्री संकट मोचन मंदिर चौक से जुलूस निकाल पठान मूवी बंद करो, शाहरुख खान मुर्दाबाद, भगवा का अपमान नहीं, सहेंगे नही सहेंगे आदि नारे लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। अंत मे जुलूस तहसील तिराहे पर पहुंचकर,सभा के रूप में तब्दील हो गया।

लोगों को संबोधित करते हुए विहिप नगर अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एड. ने कहा कि आज हम हिंदू संगठन के लोग कथित पठान मूवी में भगवा के अपमान को लेकर आहत व आक्रोशित हैं। हिन्दू समाज कभी भी अपने धर्म व संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नही करेगा। सरकार तत्काल इस विवादित फ़िल्म पर रोक लगाये। आज शाहरुख खान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया है। आगे भी भगवा को कोई भी व्यक्ति अपमानित करेगा हम सब उसका पुरजोर विरोध करेंगे, कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कोई व्यक्ति भगवा का अपमान करता है तो उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। इस मौके पर बजरंग दल प्रखंड संयोजक सोनू जसवाल, मोहित जायसवाल, नगर संयोजक जिला मंत्री दिलीप पांडे, मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र अग्रहरी,आमेश सिंह, अजय चंद्रवंशी, पीयूष कसेरा, अमृत अग्रहरि, ऋषभ मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता व हिंदू संगठन के लोग मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button