Breaking News

कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक थे अटल जी -दिनेश

दुद्धी,सोनभद्र: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 98वीं जयंती डीसीएफ कार्यालय परिसर में मनाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना गया। अटल जी के जयंती पर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में फल ब्रेड बिस्कुट का वितरण किया गया।इसके पूर्व डीसीएफ में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे पूर्व जिला महामंत्री दिनेश अग्रहरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तदैव दिनेश अग्रहरी ने अपने वक्तव्य में बाजपेयी जी को याद करते हुए कहा विकास पुरूष के भीष्म पितामह के रूप में वह अटल बिहारी वाजपेयी ही थे, जो तमाम वैचारिक मतभेदों के बावजूद सभी दलों के नेताओं के साथ परस्पर अच्छा संबंध रखते थे। विपक्षी दल का नेता होने के दौरान उन्हें अन्य पार्टीयों द्वारा गलत पार्टी में सही नेता भी कहकर संबोधित किया जाता था।

देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्हें ‘विकास पुरुष’के नाम से भी संबोधित किया गया। बाद में अटल जी ने स्वास्थ्य के चलते राजनीति से संन्यास तो ले लिया था, मगर पार्टी सदस्यों के लिए वह भीष्म पितामह के रूप में हमेशा उपलब्ध रहे। वाजपेयी जी अपने मजबूत भाषणों, वक्तृत्व कौशल एवं दोस्ताना व्यवहार के लिए हमेशा याद किये जाते रहेंगे. इसके साथ ही वह एक कवि और दयालु नेता भी थे.बाजपेयी जी द्वारा लिए गए वाजपेयी द्वारा लिए अहम निर्णय साल 1998 में, वाजपेयी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना शुरू की, जिसने किसानों को बैंक-ऋण देने में क्रांति लाई. इसी वर्ष, मई में चार परमाणु परीक्षणों से भारत को पूर्ण परमाणु शक्ति बनाया. 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच शांति के उद्देश्य से अमृतसर से लाहौर तक सद्भावना बस लांच किया.

1999 में ही कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को पीटकर उसकी हैसियत बतायी. 2000 में तीन नए राज्यों उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड का गठन कर उन्हें सक्षम बनाया. देश में पहली राष्ट्रीय दूरसंचार नीति के तहत स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, टेलीकॉम नीति भी लागू की गई. संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत के अच्छे संबंधों का श्रेय भी अटल बिहारी वाजपेयी जी को ही जाता है.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने कहा बाजपेयी जी कहा करते थे छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है, इसी दिन सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष 25 दिसंबर का दिन लोगों के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बुथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलामंत्री दिलीप पांडे डीसीएफ डायरेक्टर सुरेंद्र अग्रहरी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मनीष जायसवाल प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र चन्दवंशी सह संयोजक शिवशंकर गुप्ता एड महिला मोर्चा चमेली देवी भाजयुमो कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी सभासद गोपाल सोनी शहनवाज हुसैन धीरज सभासद सोशल मीडिया संयोजक निकाय पीयूष कसेरा भाजपा कार्यकर्ता राजन अग्रहरी अजय चन्दवंशी भोला अग्रहरी देवेंद्र अग्रहरी सहित कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button