Breaking News

मालगाड़ी हुई बेपटरी, रुट हुई बाधित मचा हड़कंप

दुद्धी, सोनभद्र : चोपन-गढ़वा रेल प्रखंड पर दुद्धी रेलवे स्टेशन के समीप गढ़वा की ओर से रेनुकूट की तरफ जा रही मालगाड़ी के दो इंजन व एक बोगी पटरी से उतर गई। संयोगवश कोई जन-धन की हानि नही हुई, लेकिन मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गई।

नगर के रामनगर रेलवे गेट संख्या 63 एवं दुद्धी रेलवे स्टेशन के बीच आउटर सिग्नल के पास दो इंजन के साथ एक बोगी बेपटरी होने से रेल मार्ग पूर्ण रूप से ठप हो गया। ट्रेन हादसे की खबर सुनते ही रेलवे अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर रेल मार्ग को सुचारू रूप से बहाल करने की कोशिश में जुट गए हैं। गढ़वा रोड से 58 बोगी की मालगाड़ी रेनुकूट के लिए निकली हुई थी। तड़के सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर दुद्धी नगर स्टेशन के पूर्वी होम पर पहुंची ही थी कि दो इंजन वाली मालगाड़ी के दोनों इंजन व एक बोगी पटरी से उतर गई।स्टेशन के करीब व ट्रैक पर मोड़ होने के कारण ट्रेन की रफ्तार कम थी,जीके कारण बड़ा कोई हादसा टल गया।

चालक और गार्ड डिरेल इंजन से नीचे की स्थिति देखकर अवाक हो गए और घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दिया। रेल बेपटरी होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के पूर्वी होम में ट्रेन डिरेल होने से ट्रैक का संचालन बाधित हो गया। मालगाड़ी के पीछे से इंजन बुलाकर महुली स्टेशन पर खड़ा कराया गया है। कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द की गाड़ियों के संचालन के लिए रुट बहाल कर दिया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button