
बलिया : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को वैचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब होने का दावा किया है ।श्री सिंह ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि श्री राजभर भाजपा से वैचारिक रूप से करीब हैं । राजभर जो सोचते हैं, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं ।
राजभर के भाजपा से गठजोड़ के सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि राजभर भाजपा के पुराने सहयोगी, भाजपा सरकार में मंत्री रहे हैं । राजनीति में कोई स्थाई दोस्त व दुश्मन नही होता । समय व परिस्थितियों के अनुसार निर्णय हो जाता है । राजनीति में कुछ भी हो सकता है ।(वार्ता)



