Breaking News

कोविड पर कांग्रेस को सलाह पर विवाद खड़ा करना खेदजनक: मांडविया

नयी दिल्ली : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करने संबंधी अपने पत्र पर विवाद खड़ा करने को खेदजनक करार देते हुए बुधवार को कहा कि ऐसा करना उनके ‘सरकारी कर्तव्य निर्वहन में बाधा है।’

श्री मांडविया ने संसद परिसर भवन में संवाददताओं से कहा कि उन्होंने राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसदों के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल चार लोगों के काेविड संक्रमित पाये जाने संबंधी पत्र का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर एहतियात बरतने का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा कि सांसदों पत्र मिलने के बाद विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करके ही श्री गांधी को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि उनके पत्र को लेकर तरह-तरह के टिप्पणियां की जा रही हैं, जो उचित नहीं हैं। इस पर विवाद खड़ा करना खेदजनक है और देश के स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते इसे वह अपने कर्तव्यपालन में बाधा मानते हैं।

कांग्रेस ने कहा ‘भारत जोड़ो यात्रा में करेंगे कोरोना प्रोटोकाल का पालन’

भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 मानकों का पालन करने के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोविड-19 मानदंडों का पालन करने या यात्रा ‘निलंबित’ करने को लेकर लिखे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के पत्र पर कांग्रेस ने कहा है कि यात्रा में प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा,“संसद की बैठकें सामान्य रूप से हो रही है। उड़ानों के संचालन में मास्क अनिवार्य नहीं हैं। भाजपा ने राजस्थान और कर्नाटक में यात्राएं निकाली हैं।

केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को कोई परामर्श जारी नहीं किया गया है इसके बावजूद भारत जोड़ो यात्रा में भीड़ होने की स्थिति में कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से और निश्चितरूप से पालन किया जाएगा।”उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य का मुददा बहुत गंभीर है और इस पर किसी तरह की राजनीति नहीं की जा सकती है। उनका कहना था कि यदि सभाओं के आयोजन के लिए कोई प्रोटोकॉल है तो भारत जोड़ो यात्रा में निस्संदेह उन सबका पालन किया जाएगा।

इस पत्र में स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गांधी को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है।श्री मंडाविया ने अपने पत्र में कहा,“यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए और मास्क तथा सैनिटाइजर का भी उपयोग किया जा सकता है। भारत जोड़ो यात्रा में वही लोग भाग लें जिन्होंने टीका लगा रखा है। कोविड नियमों का पालन करें या यात्रा को स्थगित कर दें।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button