Breaking News

लोकसभा के पहले निकाय चुनाव महत्वपूर्ण- सुरेन्द्र अग्रहरि

आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने की कामकाजी बैठक

दुद्धी, सोनभद्र- तहसील मुख्यालय स्थित डीसीएफ परिषर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी की आगामी निकाय चुनाव तथा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कामकाजी बैठक संम्पन हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले हो रहे निकाय चुनाव महत्वपूर्ण हैं। इसलिए निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने में सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जायें। निकाय चुनाव के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपकर रणनीति तैयार की जाए। विशिष्ट अतिथि जिलामंत्री दिलीप पांडेय व निकाय चुनाव संयोजक रामेश्वर राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में सफलता के झण्डे फहरा रहा है,मोदी जी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल रही है और संगठन के कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा ने विधानसभा का चुनाव जीता है। आगे नगर निकाय के चुनाव में हम बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रहे हैं। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जायेगा क्योकि सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने कहा कि सभी चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत से चुनाव जीता है। यहां हम सभी बैठे हुए जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि हमे अपने वार्ड मे कमल का फूल खिलाना है, यह चुनाव भी हम बहुमत से जीतेंगे टिकट मांगने का अधिकार सबको है किन्तु नेतृत्व जो निर्णय लेगा हम सभी साथ रहेंगे। सरकार के काम रिपोर्ट कार्ड और भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर इस बार दुद्धी के नगर निकाय चुनाव में पार्टी जीत का परचम फहरायेगी।

बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।इस मौके पर मुख्य रूप सेबभाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष धनजंय रॉवत,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,वार्ड प्रभारी दीपक गुप्ता, संजू तिवारी हिमांशु चौरसिया,वार्ड संयोजक संदीप जायसवाल, रामसुन्दर गुप्ता, राजेन्द्र सोनी, भोला अग्रहरी, अमरनाथ अग्रहरी,विजय गुरुजी, वार्ड सह संयोजक संजय जायसवाल, राजन अग्रहरी, चन्द्रमणि कन्नौजिया, संजीव तिवारी, जगरनाथ प्रजापति,गुड्डू जौहरी, अवधेश श्रीवास्तव, चमेली देवी, प्रभा सोनी, उर्मिला देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button