Breaking News

बाबा साहब ने संविधान देकर भारत का नाम देश दुनिया में रोशन किया : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन किया है। बसपा प्रमुख ने कार्यालय में स्थापित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मायावती ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि हर मामले में बेहतरीन संविधान देकर भारत का नाम देश-दुनिया में जो(भीम राव अम्बेडकर) रोशन किया, वह अनमोल हैं। देश उनका सदा आभारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश की सरकारें काश उस संविधान के पवित्र उसूलों के तहत कार्य करती तो यहां करोड़ों गरीब व मेहनतकशों को काफी मुसीबतों से कुछ मुक्ति मिल गई होती। संविधान के आदर्श को जमीनी हकीकत में बदलकर लोगों के अच्छे दिन लाने की जिम्मेदारी में विमुखता व विफलता दुखद, चिन्तनीय।आगे ट्वीट किया बाबा साहेब डा. अम्बेडकर का नाम आते ही संवैधानिक हक के तहत लोगों के हित, कल्याण, उनके जान-माल-मज़हब की सुरक्षा तथा आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने की गारण्टी की याद आती है। रोज़ी-रोटी, न्याय, सुख-शान्ति व समृद्धि से वंचित लोगों की सही चिन्ता ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजलि होगी।

सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ थे डॉ. भीमराव आंबेडकर – मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पी, वंचितों, शोषितों व महिलाओं के उत्थान हेतु आजीवन संघर्षशील बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ थे। उन्होंने कहा कि ‘अंत्योदय’ को समर्पित उनका जीवन लोकतंत्र की पाठशाला है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता, महान विधिवेत्ता एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले, भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर भारत -पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस व अद्भुत नेतृत्व के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित कर्नल होशियार सिंह दहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।हि.स.

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button